नगर निगम के कर्मचारी संगठनों ने डॉक्टर के समर्थन में निकाली रैली, मारपीट करने वाले वकील के खिलाफ शासकीय कार्यों में बाधा की धारा लगाने की कलेक्टर व एसपी से की मांग

बिलासपुर। मेडिकल, मोबाईल यूनिट टीम के डॉक्टर एवं कर्मचारियों के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट करने वाले वकील पर शासकीय कार्यों में बाधा डालने की धारा जोड़ने एवम उसके ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की मांग को लेकर नगर निगम के कर्मचारी संगठनों ने नगर निगम विकास भवन से रैली निकाल कर कलेक्टर एवम पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा है।

ज्ञात हो कि गुरुवार को मेडिकल, मोबाईल यूनिट के 04 के डॉक्टर अशुल भौनिक वार्ड क्र. 15 कुदुदण्ड ज्वॉय रेसीडेन्सी के सामने क्लीनिक लगाकर मरीजों का ईलाज कर रहे थे। इसी बीच अधिवक्ता रजनीश सिंह बघेल एवं उनकी पत्नी द्वारा डा .भौमिक के साथ गाली गलोच कर लाठी से मारपीट किया गया था। जिसकी शिकायत सिविल लाईन थाना में कराये जाने पर थाने में शासकीय कार्य में बाधा से सबंधित धारा नही लगाया गया था।
संगठन कहना है कि जबकि मेडिकल, मोबाईल यूनिट स्लम क्षेत्रों में जाकर गरीब व्यक्तियों का ईलाज किये जाने का शासकीय योजना है तथा नगर निगम के कर्मचारियों के साथ प्रायः मारपीट, गाली गलौज की घटना होती रहती है जिसमें रोक लगाया जाना आवश्यक है। ताकि भविष्य में इस तरह की अप्रिय घटना घटित ना हो। इस तरह के कृत्य से नगर पालिक निगम बिलासपुर के समस्त कर्मचारी क्षुब्ध एवं दुखी है तथा उनमें रोष व्याप्त है। अतः इस प्रकरण पर संज्ञान लेते हुये दोषी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाय।