Loading ...
क्राइमबिलासपुर

दोस्तो के साथ जन्मदिन मना रहे साइंस कॉलेज छात्र की हुई हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर ।सरकंडा थाना क्षेत्र के चद कदमों की दूरी पर स्थित जिला खेल परिसर में बीती रात अपने दोस्तो के साथ जन्मदिन मना रहे एक कॉलेज छात्र का मर्डर हो गया ।शहर में आए दिन चाकू बाजी की घटनाएं लगातार घटित हो रही है, पुलिस इन चाकूबाजो के बीच अपना खोफ़ पैदा करने में नाकाम साबित हो रही है। वर्तमान में आचार सहित लगने के बाद शहर में 144 धारा लागू है फिर भी अपराधियों में पुलिस का कोई खोफ नही है।बीती रात सरकंडा थाने से महज कुछ ही दूरी पर स्थित खेल परिसर में एक कालेज छात्र को चाकू मार कर मौत की घाट उतार दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात साइंस कालेज के पांच छात्र अपने दोस्त दीपक गवली का जन्मदिन खेल परिसर में मना रहे थे। इसी दौरान उनमें से दो तीन छात्र सिगरेट ,गुटका लेने के लिए खेल परिसर के बाहर एक पान दुकान गए ।जहा पर उन छात्रों का पान दुकान संचालक के साथ सिगरेट को लेकर वाद विवाद हो गया। और पान दुकान संचालक के साथ उन छात्रों की मारपीट हो गई।जन्मदिन मना रहे छात्र केक काटकर अपने अपने घर चले गए सिर्फ गार्ड पंकज लासकर और कालेज छात्र देवव्रत सिंह वहा रह गए थे । कुछ देर के बाद पान दुकान संचालक ने गार्ड को फोन करके छात्रों की जानकारी ली और थोड़ी देर बाद वहा चाकू लेकर पहुंच गया । पहले उसने गार्ड और कालेज छात्र देवव्रत सिंह से जमकर मारपीट की फिर आरोपी पान दुकान संचालक अंकित यादव ने चाकू निकालकर कर देवव्रत सिंह की छाती पर चाकू से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। और आरोपी हत्या को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलने पर सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने तत्काल मौके पर पहुंचे और टीम गठित कर घटना को अंजाम को देने वाले आरोपी अंकित यादव को कुछ ही समय में गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है। वही आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही अभी जारी है।