Loading ...
बिलासपुर

बेलतरा विधानसभा के लिए एनएसयूआई ने की नई नियुक्तियां, देखिए पदाधिकारियों की जारी सूची

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा सीट को लेकर राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख काफी संजीदा नजर आया रहे है। प्रदेश के हर विधानसभा सीट से जीत सुनिश्चित करने लगातार हर नेताओ का अपने अपने स्तर पर कवायदें शुरू है।

इसी कड़ी में बेलतरा विधानसभा के एनएसयूआई पदाधिकारियों की नई नियुक्ति कर बेलतरा क्षेत्र में सरकार की योजनाओं को घर कर पहुंचाने की जवाबदारी युवाओं को दिया गया है।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष व बिलासपुर जिला प्रभारी अमित शर्मा, जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह व बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष शुभम विक्की यादव द्वारा बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लिए अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

जिनमे 03 उपाध्यक्ष, 08 महासचिव व 05 सचिवो की नियुक्तियां की गई है। सभी छात्र नेताओं से उम्मीद किया गया है की वे सभी सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचने के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे।

सभी नवनियुक्त छात्र नेताओं ने संकल्प लिया की वे सभी सदैव छात्र हितो के लिए संघर्षरत रहेंगे। तथा संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। सभी ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश एवम जिले के समस्त पदाधिकारियों का आभार माना है।