
बिलासपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद जिले की पुलिस सभी चौक चौराहे में लगातार चेकिंग प्वाइंट लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही है।
इस दौरान थाना सरकंडा क्षेत्र के सीपत रोड मे आकस्मिक चेकिंग पॉइंट लगाया गया था । सरकंडा थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में सीपत रोड, बहतराई चौक में चेकिंग के दौरान एक निजी वाहन से 08 लाख रुपये नगद पाया गया है।

वाहन चालक से रकम के संबंध में मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश न किए जाने पर 08 लाख रुपये नकद रक्त को सरकंडा पुलिस ने विधिवत जप्त किया गया है।
सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने कहा कि इस तरह क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगी।