
बिलासपुर। एक फार्मा कंपनी की नौकरी छोड़कर दूसरी फार्मा कंपनी ज्वाइन करना एक एमआर को बहुत भारी पड़ गया। पुरानी फार्मा कंपनी के मैनेजर ने एमआर को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एमआर यूनियन ने सिविल लाइन थाने का गुरुवार को घेराव कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

बता दे कि बंधवापरा निवासी दुर्गेश राठौर एक फार्मा कंपनी में एमआर के पद पर कार्यरत था जो दूसरी फार्मा कंपनी में बेहतर ऑफर मिलने पर वह अपनी नौकरी से इस्तीफा दे कर नई फार्मा कंपनी ज्वाइन कर लिया। जिस बात से नाराज हो कर पुरानी फार्मा कंपनी के मैनेजर रंजित सिंह ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर एमआर को अभिषेक विहार, मंगला ले जा कर उसे बंधक बनाकर खूब पिटाई कर दी।
इस मामले को लेकर एमआर एसोसिएशन में काफी आक्रोश देखा गया। बड़ी संख्या में एसोसिएशन के लोग गुरुवार को सिविल लाइन थाना पहुंच कर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग थाना प्रभारी से की है।