Loading ...
बिलासपुर

बेलतरा के कांग्रेस नेता त्रिलोक के समर्थको ने अपने नेता का जन्मदिन को बनाया ऐतिहासिक, 101 स्थानों में केक काट कर जन्मदिन की बनाया यादगार

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के लोकप्रिय नेता त्रिलोक श्रीवास का जन्मदिन 16 दिसंबर को उनके समर्थको द्वारा बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।

इस दौरान रात्रि 12 बजे से ही उनके सैकड़ों समर्थक अपने नेता के घर के सामने ढोल तासे, फटाके एवम केक लेकर पहुंच गए और रात्रि 12 बजे उत्साह के साथ केक काटा। यह सिलसिला दूसरे दिन भी चलता रहा। सुबह से ही त्रिलोक को बधाई देने वालो का घर के बाहर तांता लगा रहा । राजनीतिक एवम सामाजिक सहित अनेक संस्थाओं के लोग घर पहुंच कर उन्हे बधाइयां देते रहे। वही क्षेत्र के अलग अलग 101 स्थानों में केक काटकर उनके जन्मदिन को उनके समर्थको ने ऐतिहासिक बनाया।

त्रिलोक अपने समर्थकों के इस प्यार व स्नेह से अभिभूत दिखे। उन्होंने सभी का धन्यवाद कर अभिवादन किया और सभी का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान उन्होंने कवि कुमार विश्वास की एक कविता पड़ कर बेलतरा वासियों को विश्वास दिलाया कि वे हर कदम में उनके साथ खड़े है।

सियासत! मैं तेरा खोया या पाया हो नहीं सकता,तेरी शर्तों पे ग़ायब या नुमाया हो नहीं सकता, भले साज़िश से गहरे दफ़्न मुझ को कर भी दो पर मैं सृजन का बीज हूँ मिट्टी में जाया हो नहीं सकता….

(कुमार विश्वास)