बाबा गुरुघासीदास जयंती की सार्थकता तभी होगी जब हम बाबा के बताए गए उद्देश्यों को अपने जीवन में अंगीकार कर आगे बढ़ेंगे : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बिलासपुर। संत शिरोमणि बाबा गुरुघासी दास जयंती के अवसर पर गुरुघासीदास यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आज प्रदेश के नव नियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे।

उन्होंने इस अवसर पर सभी को गुरुघासीदास जयंती की शुभकामना एवम बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने के पश्चात किसी भी शैक्षणिक संस्थान में यह मेरा पहला कार्यक्रम है। 18 वीं सदी में जब छुआ छूत भेदभाव अपने चरम सीमा में थी। उस समय छत्तीसगढ़ की धरती में संत शिरोमणि बाबा गुरुघासीदास ने मनखे मंनखे एक सामान, सामाजिक समरसता का संदेश पूरे विश्व को दिया। हमको इसी उद्देश्यों को लेकर आज आगे बढ़ना है। इस जयंती की सार्थकता तभी होगी जब हम बाबा के बताए गए उद्देश्यों को अपने जीवन में अंगीकार कर आगे बढ़ेंगे ।

उन्होंने कहा की यूनिवर्सिटी शिक्षा के साथ सामाजिक कार्य भी कर रही है। जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा की यूनिवर्सिटी के छात्रों ने आज ब्लेड डोनेशन कैंप लगा कर 200 यूनिट ब्लड जमा करने का लक्ष्य रखा है, साथ ही एनएसएस के छात्र/ छात्राओं के द्वारा 10/- मात्र में लोगो को खाना खिलाया जा रहा है जो बहुत ही अच्छा कार्य है।

उन्होंने यूनिवर्सिटी के विस्तार के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही है और कहा कि यूनिवर्सिटी के विस्तार में वे अपनी हर संभव मददत करेंगे।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। जिसने मेरे जैसा बनवासी कल्याण आश्रम के एक कार्यकर्ता एक किसान का बेटा को प्रदेश का मुखिया सरकार का मुखिया बनाया । इतनी बड़ी जवाबदारी सोपी। कही न कही इस विश्वास में खरा उतरने के लिए आप सभी का आशीर्वाद,आप सबका सहयोग की मुझे आवश्यकता होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र है ‘ सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास’ हमको इसको मानते हुए, उसका अनुसरण करते हुए, आगे बढ़ना है। कहा जाता है ‘ छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ हम सबको मिलकर इस छत्तीसगढ़ को एक अच्छा प्रदेश, एक समृद्ध प्रदेश, एक सुखी प्रदेश बनाने का प्रयास करना है जो हो सकता है। क्योंकि भगवान ने छत्तीसगढ़ की भूमि को बहुत उर्वरा बनाई है। किसी भी प्रकार की संसाधनों की कमी नही है सर्फ नियत और नीति साफ होनी चाहिए।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी, पानी, छत्तीसगढ़ के भाव वो सब ल मिला देबे त आदरणीय विष्णुदेव साय जी के व्यवहार ह बंनही। जिन्होंने सरकार बनते ही पहली कैबिनेट की मीटिंग में प्रदेश के 18 लाख प्रधानमंत्री आवास जो पिछले 5 सालो से रुका पड़ा था उसे गरीबों को देने की स्वीकृति प्रदान की।

कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि डॉ विलियम पेंटर प्रेसिडेंट, ATEQ,अमेरिका ने इस आयोजन की सराहना करते हुए सभी को जयंती की शुभकामनाएं दी। यूनिवर्सिटी के कुलपति आलोक चक्रपाल द्वारा लिखी किताब का मुख्यमंत्री द्वारा विमोचन भी किया गया। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में प्रथम, द्वितीय आने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवम शील्ड प्रदान कर मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला एवम प्रशासनिक अधिकारियों में संभागायुक्त नीलकंठ टेकाम, आईजी अजय यादव, कलेक्टर अवनीश शरण, कमिश्नर कुणाल दुदावत, एसपी संतोष सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।