हल्का न. 24 ग्राम सेमरताल की पटवारी गरिमा द्विवेदी निलंबित

बिलासपुर। राजस्व रिकार्ड में बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के काट छाट करने जैसे गंभीर आरोपो पर पटवारी गरिमा द्विवेदी को निलंबित कर दिया गया है।
पटवारी हल्का नंबर-24 ग्राम सेमरताल (आश्रित ग्राम रमतला) तहसील व जिला बिलासपुर में पदस्थापना के दौरान ग्राम रमतला के भूमि खसरा नंबर 174 के बटांकनों के भू-अभिलेखीय दस्तावेजों में बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के प्रविष्टि तथा कांट-छाट किये जाने जैसी गंभीर अनियमितता बरतने तथा छ0ग0सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 03 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के फलस्वरूप पटवारी गरिमा द्विवेदी को एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
एसडीएम ने अपने निलंबन आदेश में लिखा है कि निलंबन अवधि में गरिमा द्विवेदी, पटवारी तहसील – बिलासपुर का मुख्यालय तहसील कार्यालय, बिलासपुर में रहेगा तथा उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
