
बिलासपुर। आरोपी युवक ने युवती से जबरदस्ती शादी के लिए दबाव बनाया लेकिन जब वह शादी के लिए राजी नही हुई तो जान से मारने की धमकी देने लगा और फिर भी वह शादी के लिए राजी नही हुई तो उसकी अश्लील फोटो, चैट को सोशल मीडिया इस्टा ग्राम में फेंक आईडी बना कर वायरल कर दिया।
युवती ने जिसकी रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी। जिसकी रिपोर्ट पर थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य द्वारा थाना स्तर पर टीम बनाकर उक्त आरोपी को तत्काल उसके निवास स्थान से घेराबंदी कर हिरासत में लेकर थाना लाया। जिसको घटना के बारे में पूछताछ करने पर घटना घटित करना कबूल किया। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
आरोपी:
विकास रोहरा उम्र 37 वर्ष, निवासी 27 खोली, रॉयल ऑर्चिड अपार्टमेंट, मंगला थाना बिलासपुर।