Loading ...
क्राइमबिलासपुर

•डायल 112 ने फांसी के फंदे में झूल रहे युवक की बचाई जान •एसपी जल्द ही प्रसस्ति पत्र देकर करेंगे सम्मानित

बिलासपुर। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर से रात्रि 03:03 (भोर) में सूचना मिला था कि मन्नाडोल तिफरा थाना सिरर्गिट्टी में एक आदमी अपनी पत्नी से विवाद कर घर के सामने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के लिए झूल गया है।

सूचना मिलने पर तत्काल सिरगिट्टी ईगल वन घटना स्थल के लिये रवाना हुए और 10 मिनट के अंदर पहुंच कर डायल ११२ गाड़ी के बोनट में चढ़ कर,आहत के फंदे को कटकर जान बचाया गया है।

आहत के ऊपर पानी डालकर होश में लाया गया , होश में लाने के बात आहत को डायल 112 के वाहन में ले जाकर सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

डायल 112 के क्विक रिस्पॉन्स से एक व्यक्ति की जान बच गयी।थाना सिरगिट्टी ईगल वन में
आर. हरिशंकर चंद्रा क्रमांक 1410 और चालक अरुण कश्यप ड्यूटी पर मौजूद थे।

इस सराहनीय कार्य के लिये डायल 112 में कार्यरत स्टॉफ को पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा डायल 112 के दोनों कर्मचारीयो की प्रशंसा की गई तथा कहा कि इस प्रसंशनीय कार्य के लिए पृथक से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।