Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

सड़क पर भवन निर्माण का बिखरा था मटेरियल, मना करने पर कर दिया प्राण घातक हमला, एक की हुई मौत एक अन्य घायल का सिम्स में ईलाज जारी

बिलासपुर।सड़क पर भवन निर्माण के मटेरियल हटानें के लिए आरोपियों को कहना बुरा लग गया की 05 आरोपियों ने मिलकर रापा ,गैती से युवकों ले ऊपर प्राण घातक हमला कर दिया ।जिसमे एक युवक की मौत हो गई जबकि एक का सिम्स हॉस्पिटल में अभी इलाज जारी है।

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जहा बीती रात तकरीबन 11 :30 से 12 बजे के मध्य खमतराई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला पंकज उपाध्याय अपने दोस्त कल्लु के साथ अपनी मोटर साइकिल से घर जा रहा था कि खमतराई अटल चौक के पास मेन रोड में गोपी सूर्यवंशी का मकान है। जहां पर रात में गोपी सूर्यवंशी अपने अन्य भाइयों के साथ अपने घर के बाहर मेन रोड में सीमेंट, रेत,गिट्टी फैलाकर तथा मसाला तैयार करके दुकान में फ्लोरिंग कर रहे थे।

जहा पर पंकज उपाध्याय एवं उसके दोस्त कल्लू के द्वारा मेन रोड में गिट्टी,रेत और सीमेंट को फैलाने से मना किया गया। इस बात को लेकर गोपी सूर्यवंशी एवं उसके अन्य भाइयों के द्वारा पंकज उपाध्याय एवं उसके दोस्त कल्लू के साथ मारपीट किया गया मारपीट करने के दौरान पास मे रखे रापा,बत्ता तथा अन्य वस्तु से दोनो के उपर प्राण घातक हमला किया गया। जिससे पंकज उपाध्याय एवं उसका दोस्त कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान पंकज उपाध्याय की मृत्यु हो गई है एवं उसका दोस्त कल्लू गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जारी है।

घटना में शामिल पकड़े गए आरोपीयों के नाम….

1-तिलकेश उर्फ़ सल्लू सूर्यवंशी

2- रुपेश सूत्रे

3- शिव शुत्रे

4- साहिल शुत्रे

5 – गोपी सूर्यवंशी को पकड़ा गया है।

पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना- सरकंडा मे अप क्र – 221/24 धारा-147, 148,149,307,302 IPC के तहत गिरफ्तार किया गया है।