
बिलासपुर। कॉलेज प्रोफ़ेसर ने परीक्षा में पास कराने के एवज में नर्सिंग की छात्रा एवम उनकी सहेली को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर हमबिस्तर होने को कहा। जिसकी शिकायत छात्रा एवम उसकी सहेली ने थाने में की । जिसके बात पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है।
सकरी थाने से मिली जानकारी के अनुसार नेचर सिटी सकरी, स्थित सीजी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को इसी कॉलेज के प्रोफेसर आरोपी रवि कुमार गढ़ेवाल जो कि कॉलेज में छात्राओं को मेंटल सॉईकोलॉजी तथा नर्सिंग विषय पढाते है।

जिसने 20 फरवरी को अपने वाट्सएप से प्रार्थीया (छात्रा ) को वाट्सएप चैटिंग (मैसेज) कर परीक्षा में पास होने के लिये एक विषय का 25,000/- रूपये लगना, पैसे को आरोपी के द्वारा पे करना, जिसके एवज में साथ में सोने (हमबिस्तर) होने बाबत् अश्लील मैसेज भेजा गया था।
इसी तरह का मैसेज प्रार्थीया की सहेली को जो इसी कॉलेज की पूर्व छात्रा है। आरोपी रवि कुमार गढ़ेवाल के द्वारा प्रार्थीया की सहेली के मोबाईल नंबर पर भी इसी प्रकार का अश्लील मैसेज किया गया था।
जिसकी लिखित शिकायत छात्रा ने सकरी थाने में दर्ज कराई थी। जिसकी शिकायत पर सकरी पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया है।
आरोपी से पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया एवं उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल एवं वाट्स एप चैटिंग स्क्रीनशॉट प्रिंट को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
सराहनिय भूमिका –
उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि जीवन साहू, प्रधान आरक्षक राजकुमार क्षत्री, आरक्षक सुमंत कश्यप, सानंद तिग्गा, इंद्रावन मरकाम, नंदझरोखा सुमन एवं थाना स्टाफ सकरी की भूमिका रही।