
रायपुर/बिलासपुर। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के बड़े नेता बीजेपी का दामन थाम रहे है।
आज छत्तीसगढ़ के प्रदेश बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, अजय जामवाल एवम पवन साय की उपस्थिति में बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, ज़िला पंचायत सदस्य राजेश्वर भार्गव,सभापति राहुल सोनवानी, रामनारायण राठौर (ज़िला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस),गोपी पटेल (जनपद सदस्य),घनश्याम यादव (पूर्व सरपंच, पंधी) आदि ने अपने सैकड़ों समर्थको के साथ बीजेपी में प्रवेश लिया।