Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

पीसीसी ने महापौर रामशरण यादव एवम डॉ.प्रेमचंद जायसी का निलंबन किया बहाल, देखिए जारी आदेश….

बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के अनुमोदन से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर बिलासपुर महापौर रामशरण यादव एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी का निलंबन को रद्द करते हुए उनकी सदस्यता बहाल किया गया है।

ज्ञात हो कि बिलासपुर नगर निगम के महापौर रामशरण यादव की एक आडियो वायरल होने के पश्चात उन्हे पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। वही कांग्रेस नेता प्रेमचंद जायसी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत के बाद निलंबित किया गया था। लेकिन अब लोकसभा चुनाव के ठीक पहले दोनो का निलंबन रद्द कर सदस्यता बहाल किया गया है। इस बाबत पार्टी के प्रभारी महासचिव मलकीत सिंह गेंदू ने आदेश जारी कर दोनो को सूचित किया है।

देखिए आदेश..