
बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के सेंदरी चौक के पास भीषण ट्रक दुर्घटना में एक 21 साल की युवती की मौके पर ही मौत हो गई है। वही 23 साल के एक युवक घायल अवस्था में इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

कोनी थाने से मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रल यूनिवर्सिटी में हॉस्टल में रहकर मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा शैलजा कृपाल उम्र 21 वर्ष निवासी जालौन माधवगढ़,उत्तरप्रदेश अपने दोस्त सेलफर सेठी जग्गा उम्र 23 वर्ष निवासी विशाखापत्तनम के साथ रतनपुर जा रही थी की आज सुबह 5 – 6 बजे के करीब सेंदरी चौक के पास एक ट्रक के चपेट में आ गई। जिससे छात्रा की तत्काल मौके पर ही मौत हो गई, वही छात्र को घायल अवस्था में इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल ने भर्ती कराया गया है।

वही इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार है, पुलिस ने घटना स्थल से ट्रक क्रमांक CG 15 DG 5653 को जप्त कर लिया है एवम फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।