Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव कल पहुंचे बिलासपुर

बिलासपुर। विलासपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव का कल 28 मार्च को दोपहर इंटरसिटी गाड़ी ( दुर्ग से बिलासपुर ) से आगमन हो रहा है। श्री देवेंद्र यादव रेल्वे स्टेशन से सीधा मां महामाया दर्शन के लिए रतनपुर प्रस्थान करेंगे।

शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने सभी कांग्रेस जनो से 28 मार्च को दोपहर 1.15 बजे तक बिलासपुर स्टेशन पहुंचने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि देवेंद्र यादव का लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद प्रथम बार बिलासपुर आगमन हो रहा है,अतः बिलासपुर रेलवे स्टेशन में उनके स्वागत के लिए अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस जन पहुंचे।

अध्यक्ष द्वय ने कहा कि विधायक गण, महापौर, कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी वर्तमान /पूर्व, प्रदेश पदाधिकारी वर्तमान/पूर्व, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी,विधान सभा प्रत्याशी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व आयोग, निगम,मण्डल,बोर्ड, मंडी बोर्ड, अपेक्स बैंक, जिला सहकारी बैंक, अरपा बेसिन प्राधिकरण के ,सभी पदाधिकारी गण,पूर्व महापौर ,पूर्व संगठन के पदाधिकारी ,सभी नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य/पूर्व पार्षद/पूर्व एल्डरमैन ,ज़िला पंचायत , जनपद पंचायत के सभी पूर्व,/वर्तमान पदाधिकारीगण, सभी निर्वाचीत जन प्रतिनिधि , सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई ,आईटी सेल-सोशल मीडिया,सभी अनुषांगिक संगठन,मोर्चा, विभाग,प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन सहित सभी ज़ोन, सेक्टर, बूथ के पदाधिकारी,कार्यकर्ताओ को अधिक से अधिक संख्या में पहुँचे की अपील किया है।