Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

विष्णु यादव ने आज नामांकन फार्म खरीदा, भिलाई के देवेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाए जाने पर जताई अपनी नाराजगी

बिलासपुर। सुदीप श्रीवास्तव के बाद आज कांग्रेस के पार्षद विष्णु यादव ने नामांकन फार्म खरीदा।

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जब तक बी फार्म।नही मिल जाता कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी कौन है नही कहा जा सकता। कांग्रेस में अंतिम समय में भी प्रत्याशी बदलते रहे है। मेरा भी ऊपर के नेताओं से बात हो रही है और मुझे टिकट मिलने का आश्वासन मिला है।

विष्णु यादव ने देवेंद्र यादव को बिलासपुर लोकसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है की देवेंद्र यादव बहुत ही योग्य व्यक्ति है। लेकिन योग्य तो अंग्रेज भी हमसे ज्यादा थे तो क्या उन्हे बुलाकर चुनाव लड़वा देगें ?

उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि बिलासपुर का प्रत्याशी बदला जाएगा और यादव समाज के स्थानीय नेता को टिकट मिलेगी।