
बिलासपुर। आकाश इंस्टीट्यूट के बच्चो ने इस वर्ष पुनः जेईई एडवांस एग्जाम में बाजी मारी और अंडर 100 में इस संस्थान के 8 बच्चो ने स्थान बनाकर पूरे शहर को गौरवान्वित किया।।

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली बेहद कठिन माने जाने वाली एग्जाम जीईई एडवांस एग्जाम में आकाश इंस्टीट्यूट के स्टूडेंटस शुभम नायर ने 99.96 परसेंटाइल, हर्षिता ईशानी ने 99.82. शुभम आनंद ने 99.74 परसेंटाइल, विशु ने 99.71 परसेंटाइल और लक्ष्य गुप्ता ने 99.67 परसेंटाइल हासिल किए है। साथ ही अन्य तीन छात्रों ने 99 परसेंटाइल व उससे अधिक स्कोर किया है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 24 अप्रैल, 2024 की देर रात दूसरे सत्र के परिणामो की घोषणा की जिसमे आकाश इंस्टीट्यूट के छात्र/ छात्राओं का प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा।

आकाश इंस्ट्यूट के सफल हुए विद्यार्थियों ने बताया कि विशेषज्ञ शिक्षकों की ओर से तैयार की गई सामग्री और मार्गदर्शन से यह कठिन परीक्षा आसान हुआ। आकाश इंस्ट्यूट के शिक्षको के अटूट मार्गदर्शन के बिना यह एक बड़ी चुनौती होती।
छात्रों ने बताया कि पिछले साल दिए गए एग्जाम में उनके बहुत कम स्कोर आते थे लेकिन इस वर्ष वे शिक्षको के मार्गदर्शन पर अच्छे से पढ़ाई पर फोकस किया और मोबाइल एवम सोशल साइड से दूर रहकर 10 से 12 घंटे पढ़ाई की। जिसका परिणाम यह रहा कि इस वर्ष उन्होंने टॉप 100 में अपनी जगह बनाई।
आकाश एजुकेशनन सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएन) के रीजनल डायरेक्टर, डॉ. एच. आर. राम ने छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए जोर दिया, उनका उल्लेखनीय प्रदर्शन छात्रो को व्यापक कोचिंग और नवीन शिक्षण समाधान प्रदान करने, उन्हें सशक्त बनाने के लिए एईएसएल की प्रतिबद्दता और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए उनके सदेव संकल्प का प्रमाण है। हम कामना करते हैं कि वे अपने भविष्य के प्रयासों में निरंतर सफलता प्राप्त करें।”
आकाश इंस्टीट्यूट,बिलासपुर के रणधीर सिंह (डिप्टी डायरेक्टर),अमनपाल सिंह (ब्रांच हेड), शिवम श्रीवास्तव (अकादमिक हेड) ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि छात्र शुभम नायर ने पूरे सिटी में टॉप किया है। वही अंडर 100 में संस्था के 08 छात्रों ने स्थान बनाया है।
उन्होंने कहा कि हमारी संस्था पिछले 03 सालो से बिलासपुर शहर को टॉपर देते आ रही है। पिछले वर्ष जहा 36 छात्रों ने जेईई क्वालीफाई किया था वही इस वर्ष 35 छात्रों ने किया है।