Loading ...
Uncategorizedबड़ी खबरबिलासपुर

आखिरकार बार बार कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के ही ठिकानों में छापेमारी कार्यवाही क्यों??

बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के अंतिम दिन पुलिस और प्रशासन की टीम ने एक बार पुनः कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव होटल में देर रात छापेमारी की कार्यवाही की।

मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव जिस होटल में रुके है वहां पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उनके कमरों की तलाशी ली।

कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के होटल की यह दूसरी बार तलाशी की गई है। इसके पूर्व भी उनके होटल की तलाशी प्रशासन द्वारा की गई थी लेकिन उनके हाथ कुछ भी नही लगा था।

पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा इतने कम समय में पुनः देवेंद्र यादव के होटल में छापेमारी की कार्यवाही ने लोगो के जहन में कई सवाल खड़े कर दिए है।

इस तरह बार बार कांग्रेस प्रत्याशी को ही टारगेट बनाकर आखिरकार छापेमारी क्यों की जा रहे है, ये बात समझ से परे है। जबकि पिछले छापेमारी में भी प्रशासन के हाथ कुछ भी होटल के कमरे से नही लगा था। जिससे वावजूद भी प्रशासन के द्वारा इस तरह बार बार एक ही पार्टी के प्रत्याशी के होटल में छापेमारी की कार्यवाही ने कई सवाल खड़े कर दिए है।

देवेंद्र यादव के कार्यकर्ताओ ने बताया कि प्रशासन आदर्श चुनाव आचार संहिता के पालन का हवाला देते हुए देर रात देवेंद्र के होटल में छापेमार कर वहा उनके कमरे की तलाशी ली है, साथ ही होटल के गेस्ट रजिस्टर की भी जांच पड़ताल की है।

आपको बता दे कि बार बार इस तरह देर रात पुलिस और प्रशासन की छापेमारी से होटल में आते जाते सामान्य लोगो को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। बता दे कि प्रशासन के छापेमारी के दौरान होटल में बर्थडे पार्टी भी चल रही थी जिन्हे इस कार्यवाही से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके पहले भी जब छापे की कार्यवाही की गई थी उस समय भी होटल में शादी की पार्टी चल रही थी और आए हुए मेहमानों को गेट बंद कर बाहर रोक दिया गया था। जिससे लोग बेहद अक्रोषित हुए थे।

सूत्रों की माने तो प्रशासन किसी दबाव में इस तरह की कार्रवाई कर रही है। इसके पहले भी राहुल गांधी के सभा के दौरान पार्टी के बैनर,पोस्टर और झंडे निगम ने निकाल दिए थे। जिसे लेकर भारी हंगामा हुआ था। और बाद में जाकर प्रशासन ने मामले में FIR भी दर्ज की थी।