Loading ...
बिलासपुर

बस्तर के आदिवासी-छात्र की निर्गम हत्या के आरोपी को फांसी की सजा की मांग को लेकर, आज आदिवासी छात्र संगठनों ने गृहमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर । आदिवासी छात्र संगठन बिलासपुर के द्वारा आज बस्तर लोहाण्डीगुडा निवासी आदिवासी-छात्र, मंगल मुरिया का खुलेआम निर्गम हत्या करने के आरोपी सावन डोंगरे व उनके सहयोगी को फांसी की सजा दिलाने हेतु गृहमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

पिछले कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़-प्रदेश में एक दर्दनाक घटना-घटित हुआ है। जानकारी के मुताबिक लोहाण्डीगुडा का एक आदिवासी छात्र मंगल मुरिया कलिंगा युनिवर्सिटी में प्रथम वर्ष का छात्र था जो कि लिफ्ट मांगकर जा घर जा रहा था। जिससे समय का फायदा उठाकर आरोपी सावन डोंगरे व उनके साथी द्वारा आदिवासी छात्र से लुटपाट कर,आदिवासी छात्र का एटीएम कार्ड का पिन नंबर मांगा जा रहा था पिन नंबर ना बताने पर खुलेआम मार-मारकर निर्गम हत्या कर दिया जाता है।

आदिवासी छात्र संगठन के नेताओ ने कहा कि प्रदेश में लगातार इस तरह के घटना बढ़ते जा रहे हैं। जिनको लेकर प्रदेश में शासन्-प्रशासन सख्त नहीं दिखाई दे रहा है। यह घटना पुरे प्रदेश के साथ-साथ आदिवासी समाज के लिए काफी निंदनीय घटना है।

उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि समय रहते आरोपी सावन डोंगरे व उनके साथी को फांसी की सजा नहीं सुनाई जाती एवं समय रहते शासन्- प्रशासन द्वारा आरोपित व्यक्तियों पर उचित कार्यवाही नहीं किया जाता है ,तो पुरे प्रदेश के साथ-साथ राजधानी में प्रदेश के हजारों आदिवासी छात्र/छात्राओं द्वारा मुख्यमंत्री व गृहमंत्री निवास का घेराव आदिवासी छात्र-संगठन (ASU) के बैनर तले किया जायेगा।