रेल्वे में अपेंडिशिप कर रहे 24 वर्षीय युवक की ड्यूटी के दौरान करेंट लगने से हुई मौत, साथियों युवकों ने रेल्वे पर सुरक्षा में लापरवाही का लगाया बड़ा आरोप

बिलासपुर। एसईसीआर रेलवे के बीसीबी रेल्वे में अप्रेंटिस कर रहे प्रसाद गजानंद काले उम्र 24 वर्षीय जो कि भुसावल महाराष्ट्र का रहने वाला है। जिसकी आज सुबह की ड्यूटी के दौरान करेंट लगने से मौत हो गई है। साथियों युवकों ने सुरक्षा को लेकर रेल्वे पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल कम्पनसेशन देने की मांग रेलवे प्रशासन से की है।


उनके साथ अप्रेंटिस कर रहे श्याम पाटिल, उपेश चौबे एवं पीताम्बर साहू साथी युवाओं ने कहा कि अप्रेंटिस कर रहे युवाओं से रेल्वे प्रशासन बिना सेफ्टी के दबाव में डरा धमका कर काम करा रहे। जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ। जिसकी पूरी जवाबदारी रेलवे प्रशासन की है। जिसकी जांच कराई जानी चाहिए एवं कंपनसेशन के रूप में मृतक युवक के परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी एवं तत्काल सहयोग राशि प्रदान की जानी चाहिए। अन्यथा अप्रेंटिस कर रहे सभी साथी रेलवे प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
“मामले की जांच स्थानीय पुलिस से कराई जा रही है एवं रेलवे प्रशासन की ओर से जो कुछ कंपन्शन राशि तय होगी परिवार वालों को दी जाएगी।
योगेश कुमार देवांगन
(ADRM) SECR,बिलासपुर