Loading ...
बिलासपुरशिक्षा

सेंट जेवियर्स स्कूल के मान्यता पर सवाल उठाने वालो को प्रबंधन का जवाब, यह सिर्फ झूठी अफ़वाह , मान्यता संबंधी सारे दस्तावेज स्कूल प्रबंधन के पास मौजूद, स्कूल प्रबंधन कोई भी जांच के लिए तैयार

बिलासपुर। सेंट जेवियर्स स्कूल के शहर में कई ब्रांच है। जिसमे व्यापार विहार,सरकंडा, सिरगिट्टी, कोटा इत्यादि जगह में यह स्कूल संचालित हो रही है। जिसकी मान्यता को लेकर पिछले कुछ दिन से सवाल उठाए जा रहे थे। जिस पर आज स्कूल प्रबधन ने मीडिया के सामने अपनी मान्यता दिखाते हुए कहा की मान्यता न होने कि बात सरासर कोरी अफ़वाह एवम झूठी है।

हमारे स्कूल के सभी ब्रांचो को शासन के नियमानुसार मान्यता प्राप्त है । बिना मान्यता प्राप्त कोई भी स्कूल संचालित करना संभव नही है। मान्यता संबंधित स्कूल प्रबंधन के पास सारे दस्तावेज उपलब्ध है। इसलिए आम जनता किसी भी अफवाह से भ्रमित न हो ।

स्कूल प्रबंधन ने कहा कि प्रशासन के किसी भी जांच के लिए वे पूरी तरह से तैयार है तथा जांच में अपनी पूरी सहयोग प्रदान करने की बात कही। वही यह भी प्रबंधन ने कहा है कि मान्यता संबंधी भ्रम को लेकर स्कूल प्रबंधन की और से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चो के अभिभावकों को बुलाकर मान्यता संबंधित दस्तावेज दिखाकर उनके भ्रम को दूर किया जा चुका है। अतः इस संबंध में जनता किसी भी भ्रम में न पड़े।

वही जिला शिक्षा अधिकारी से इस संबंध पूछा गया तो उन्होंने कहा है कि स्कूल की मान्यता के संबंध में शिकायत मिली थी जिसकी जांच के लिए एक 5 सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है । जो जांच कर 15 दिनो के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी । वैसे स्कूल के चार ब्रांचों की मान्यता के दस्तावेज उन्हे मीडिया के मध्यम से उपलब्ध हो चुकी है, जो देखने में सही प्रतीत हो रहा है।