Loading ...
Uncategorized

राजीव प्लाजा परिसर के अंदर में ठेला लगवाकर व्यापारी संघ ठेले वालो से कर रहा है अवैध वसूली, नगर निगम डिप्टी कमिश्नर ने कहा यह गैर कानूनी है, शिकायत मिली तो करेंगे कार्यवाही

बिलासपुर। मेंटेनेंस एवं सुविधा के नाम पर राजीव प्लाजा व्यापारी संघ परिसर के अंदर ठेला लगवाकर कर रहे है अवैध वसूली ।

नगर निगम के अंतर्गत आने वाली राजीव प्लाजा के अंदर इतनी गाड़ी रखी रहती है कि आने वाले लोगो के लिए वहा बैठने तक की जगह नही रहती। एसे में जहा लोगो को बैठने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। वहा राजीव प्लाजा व्यापारी संघ वहा की बची खुची जगह को व्यवसायीक उपयोग करने से बाज नही आ रही है।

किसी भी परिसर या कॉलोनी को मेंटन रखने के लिए वहा के रहने वाले लोगो से एक मेंटेनेंस शुल्क लिया जाता है ताकि कॉलोनी या परिसर की व्यवस्था बनाई जा सके। लेकिन यहां की सोसाइटी ने अपना खर्चा बचाने के लिए परिसर को ही आय का साधन बना कर ठेला लगवा रखा है और जिसका किराया स्वयं वसूल रहे है । जबकि इसके लिए नगर निगम से किसी भी प्रकार की अनुमति नही ली गई है।

नाम नही छापने की शर्त पर यहां पर ठेले लगाने वाले ने बताया कि उनसे यहा 3000/-प्रतिमाह सोसायटी किराया वसूल करता है, जिसकी रसीद भी उन्हें नही दी जाती। साथ ही बाहर इस बात का जिगर नही करने की सख्त हिदायत दे रखा है, कि किराए देने वाली बातो का बाहर जिघर न करे अन्यथा यहां दुकान लगाने नही दिया जायेगा।

वही राजीव प्लाजा व्यापारी संघ के अध्यक्ष शकर राव का अपना एक अलग तर्क है…..उनका कहना है कि लोगो के खाने पीनी की सुविधा का ख्याल रखते हुआ इस परिसर में खाने पीने की दुकान लगाने की अनुमति दी गई है। वही इसके किराए का पैसा परिसर के मेंटेंस में खर्च किया जाता है।

इस संबंध में जब हमने बाजार प्रभारी एवम डिप्टी कमिश्नर सती यादव से बात की तो उन्होंने कहा की दुकान लगवाकर उसका किराया नहीं लिया जा सकता। इसकी कोई शिकायत आती है तो कार्यवाही करेंगे।

बहरहाल नगर निगम कमिश्नर के पद पर बैठे जिम्मेदार अधिकारी को कार्यवाही करने का पूरा अधिकार है ,वही अधिकारी चाहे तो मीडिया की सूचना को संज्ञान में लेकर कार्यवाही कर सकते है। अब देखना होगा कि क्या नगर निगम के अधिकारी इस खबर को संज्ञान में लेकर कोई कार्यवाही करते है या मूक दर्शक बनकर तमासा देखते रहेंगे।