Loading ...
बिलासपुर

जिला ऑटो संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को विधायक अमर अग्रवाल ने दिलाई शपथ

बिलासपुर। जिला ऑटो संघ की नई जिला कार्यकारणी का आज शपथ ग्रहण कार्यक्रम रेलवे परिक्षेत्र के ऑटो स्टैंड में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक अमर अग्रवाल एवम विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभय नारायण राय, बीजेपी नेता पीनाज उपवेज एवम रोशन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे । जिन्होंने जिला ऑटो संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

नव निर्वाचित अध्यक्ष मोरेश हेल,उपाध्यक्ष नारायण पात्रे, सचिव ज़राड वेन हालट्रेन सह सचिव जितेंद्र खांडे, कोषाध्यक्ष ताम्रध्वज साहू आदि सभी पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का पुष्पहार से स्वागत किया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को मेमोटम से सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान पदाधिकारियों के द्वारा आपसी सहमति से कुछ पदाधिकारियों के नाम नामित भी किया गया । जिसमे संरक्षक पिनक उपवेजा, कार्यकारी अध्यक्ष देख वजीर, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भीसम डहरे,संगठन मंत्री राम कुमार गुप्ता,अध्यक्ष प्रतिनिधि अकबर खान,महामंत्री राजा भास्कर,अजय सिंह ठाकुर, सलाहकार मोहमद याकूब को नियुक्त किया गया है।

इस दौरान जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष मोरेस हेल ने कहा कि जिला ऑटो संघ के हित में सब मिलजुल काम करेंगे। शहर के प्रमुख स्थानों में ऑटो स्टैंड एवम ऑटो संघ के लिए एक कार्यालय की बहुत आवश्यकता है जिसकी मांग सालो से ऑटो संघ करते आ रही है। हमारी कोशिश रहेगी कि इन मांगों को शासन से पूरी कराए।

इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में रेलवे परिक्षेत्र के पार्षद सुब्बा राव,पार्षद अजय यादव, पार्षद साई भास्कर,चुनाव अधिकारी मनोज श्रीवास एवम बी मधुसूदन राव सहित बड़ी संख्या में ऑटो संघ के पदाधिकारी व ऑटो चालक उपस्थित रहे।