नाबालिक स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले प्राथमिक शाला लमरे के शिक्षक निलंबित , स्कूल के प्रधानपाठक को भी किया गया निलंबित ,वही संकुल समन्वयक को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस

बिलासपुर। एक बार फिर एक शिक्षक के गंदी करतूतों ने गुरु की महिमा को चोट पहुंचाने का काम किया है।
ग्राम लमेर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में संस्कृत पढ़ाने वाले शिक्षक रामनारायण दुबे वहां की स्कूली छात्राओं से पिछले कई महीनों से छेड़छाड़ करते आ रहा था। जिसकी शिकायत भी पूर्व में छात्रों ने वहां के प्रधानपाठक से की थी । लेकिन जब शिकायत के बाद भी शिक्षक के हौसले बुलंद रहे और शिक्षक द्वारा छेड़खानी बंद नहीं हुई तो स्कूल की नाबालिक छात्राओं ने इसकी शिकायत शुक्रवार को कलेक्टर से की।
कलेक्टर अवनीश शरण ने भी छात्रों की इस शिकायत को बड़ी ही गंभीरता से लेते हुए तत्काल एसडीएम को इस पूरे मामले की जांच का आदेश दिए। जिस पर कार्यपालिक दंडाधिकारी अपनी महिला टीम के साथ तत्काल विद्यालय पहुंच कर बंद कमरे में छात्राओं का बयान लिया।
वही जांच अधिकारियों के साथ मीडिया भी स्कूल पहुंची लेकिन शाला पहुंचे जांच अधिकारीयो ने मीडिया को इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी देने से मना कर दिया। वही जब स्कूल के प्रधान पाठक से इस पूरी घटना के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने मामले में पूरी तरह अपनी अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि दो माह पूर्व में कुछ छात्राओं ने जरूर शिक्षक रामनारायण दुबे द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत किया था । तब स्कूल में सूचना निकाल कर सभी शिक्षको को छात्राओं से मर्यादा पूरक व्यवहार करे की हिदायत दी गई थी। लेकिन अभी की घटना जानकारी उन्हें नहीं है,उक्त बाते उन्होंने कही।
गांव वालो ने भी बताया कि विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक रामनारायण दुबे का आचरण सही नहीं है । पहले भी उसकी शिकायत छात्राओं ने की थी जिस पर गांव वालो ने उसकी खूब पिटाई भी किया था।
छात्राओं के बयान एवं आरोपों की जांच रिपोर्ट के बाद आरोपी शिक्षक को आयुक्त संचालक( शिक्षा) के द्वारा निलंबित कर दिया गया है, एवं स्कूल के प्रधान पाठक जयसिंह को भी घटने की जानकारी होने पर उच्चाधिकारियों को सूचित नहीं करने एवं सिविल सेवा आचरण नियम के विरुद्ध पाए जाने पर उन्हें भी निलंबित किया गया है। वही संकुल समन्वयक प्रदीप कुमार माथुर को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।



