युवक कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ किया जमकर प्रदर्शन, गिरफ्तारी देने पहुंचे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पहले ही रोक लिया

बिलासपुर। बलौदा बाजार में सतनामी समाज के आंदोलन में हुए आगजनी की घटना को लेकर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव एवं बलौदा बाजार के युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में आज युवक कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में अपनी गिरफ्तारियां दी।

जिसके लिए युवक कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे आंबेडकर चौक में बड़ी संख्या में एकत्र हुए। जहां उन्होंने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला और सिविल लाइन थाने की ओर अपनी गिरफ्तारी देने आगे बढ़े। जिन्हे पुलिस ने बेरीकेट लगाकर आगे बढ़ने से रोक लिया और सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस ग्राउंड में रखा। जिन्हे थोड़ी देर बाद छोड़ दिया गया।

इस प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस बेलतरा के अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि बलौदा बाजार में सतनामी समाज के आंदोलन में हुए हिंसक घटना को लेकर पुलिस ने 170 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमे कांग्रेस के भिलाई विधायक देवेंद्र यादव एवं बलौदा बाजार के युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ,एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष के नाम शामिल है। जो उस घटना में शामिल ही नहीं थे। जिसके खिलाफ पुलिस के पास कोई सबूत भी नहीं है । फिर भी उन लोगों को राजनीतिक दुर्भावनाओं से गिरफ्तार किया गया है। जिसका युवक कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है आज हम सभी इसी के विरोध में अपनी गिरफ्तारी दे रहे है।
युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बेरीकेट लगाकर रोक लिया गया है, प्रदर्शन में पुलिस के साथ थोड़ी झूमझपटी जरूर हुई । लेकिन सभी प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से पहले ही रोक लिया गया है, जिन्हें पुलिस ग्राउंड में रोक कर रखा गया है।
उमेश गुप्ता (सीएसपी)