Loading ...
बिलासपुर

जिला शहर युवा कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों का नूतन चौक में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत 

बिलासपुर । जिला शहर युवा कांग्रेस द्वारा नव गठित कार्यकारणी में सामिल नव नियुक्त पदाधिकारी ब्लॉक 03 के अध्यक्ष दीपक रजक, महासचिव सोनू भोरे, महासचिव कलाम खान, जिला सचिव अरशद खान, एवं जिला सचिव मनीष सिंह का सरकंडा नूतन चौक में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।

जिला शहर अध्यक्ष, एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा, बेलतरा एनएसयूआई अध्यक्ष विक्की यादव ने नव नियुक्त पदाधिकारियो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं ।

नव नियुक्त पदाधिकारियों ने मिली इस जिम्मेदारी के लिए संगठन का आभार प्रकट करते हुए कंधे से कन्धा मिला कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया ।

इस दौरान सागर यादव, जफर मेमन साहिल खान, प्रशांत सोनी, नितिन बुनकर, प्रत्युष शुक्ला, लल्ला यादाव, सोमी ध्रुव, सूरज पांडे, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।