मल्हार प्राचीन संस्कृति की धरोहर : लेखक लोकेश शरण

मल्हार। पुरात्तव एवं प्राचीन नगरी मल्हार मे गत दिनो बिहार के इतिहासकार शिक्षाविद डॉ. लोकेश शरण का एक दिवसीय प्रवास हुआ । उन्होने मल्हार के प्रसिद्ध डिडिनेश्वरी देवी मंदिर एवं पातालेश्वर महादेव मंदिर संग्रहालय मे रखी प्राचीन पाषाण प्रतिमाओ को देखकर अंत्यत प्रसन्ता व्यक्त की।
श्री शरण ने मल्हार के 126 तालाबो के जानकारी के बाद यहां के प्राचीन सरोवरो को सौन्दरी करण करने की बात कही चौथी पांचवी शताबदी की निरमीत देउर मंदिर के कलाकृतियो को देखकर कहा मल्हार प्राचीन संस्कृति की धरोहर है यहां के हर पत्थरो मे इतिहास छुपा हैं।
डॉ. शरण को मल्हार विकास मंच के अध्यक्ष संजीव पाण्डेय ने इतिहास की जानकारी दी एवं भ्रमण कराया उनके साथ श्रीमती नीरा शरण एवं प्रिया शरण साथ थी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार उमाशंकर लहरें, पटवारी पवन पठारी, राजेश पांडे, जतन कैवर्त, है ,,चंदू कैवर्त ,अमर कैवर्त, किशोर केवट ,रामलाल बर्मन के साथ ट्रस्ट के पदाधिकारीगण नगर कोटवार जीवन दास मानिकपुरी, हीरामन लाल गंधर्व भी उपस्थित थे।