बिलासपुर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज का कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास् ने सहयोगियों सहित किया स्वागत

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष दीपक बैज के बिलासपुर आगमन के दौरान बिलासपुर जिले के कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास्,( राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी -प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश एवं गुजरात) के द्वारा आज अपने सहयोगियों सहित दीपक बैज से भेंट कर उनका स्वागत – अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर त्रिलोक श्रीवास ने बिलासपुर जिले के संबंध में राजनीतिक चर्चा भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से किया, इस अवसर पर त्रिलोक श्रीवास के साथ मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल , दिलीप कौशिक , शंकर परिहार श्री मनीष भट्ट, मंगल वाजपेई , पार्थ कुमार , आयुष सिंह राज चरण सिंह राज आदि उपस्थित रहे।