Loading ...
बिलासपुर

•छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की संभागीय बैठक हुआ संपन्न •संघ की चार सूत्रीय मांगो को लेकर हुई रणनीति तय •रिटायर्ड संगठन के पदाधिकारी का किया गया सम्मान

बिलासपुर। रविवार दोपहर को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की संभागीय बैठक जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभागार में संपन्न हुआ। जिस बैठक में संभाग के सभी संघ के पदाधिकारी एवम कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष जी.आर. चंद्रा बताया कि संगठन की संभागीय सम्मेलन आज रखी गई है। जिसमे संगठन के द्वारा सरकार के समक्ष महंगाई भत्ता सहित 4 सूत्रीय मांग रखी गई थी। जिस पर सरकार की और से अभी तक कोई सकारात्मक पहल नही की गई है। इस मांग को लेकर संगठन की ओर से चरण बद्ध चार चरणों में आंदोलन की घोषणा की गई थी। जिसकी दो चरणों के आंदोलन हो चुके है। आगे 11 सितंबर को पूरे जिला एवम ब्लाक स्तर से लेकर राजधानी तक मशाल रैली निकाली जायेगा। इसके वावजूद भी अगर सरकार हमारी मांगों को नही सुनती है तो 27 सितंबर को पूरे प्रदेश में काम ढप कर हड़ताल की जायेगी।

  श्री चन्द्र ने बताया कि संगठन के 26 पदाधिकारी जो कि हाल ही में रिटायर हुए है। उनका भी इस कार्यक्रम के मध्यम से सेवा सम्मान किया जायेगा।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, सचिव किशोर शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार धुर्वे , अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती मधु सूद,संभागीय अध्यक्ष ओम त्रिपाठी, प्रांतीय संगठन सचिव श्रीमती मनिता बंजारे ,प्रांतीय सचिव पवन शर्मा सहित पूरे संभाग से आए कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।