सप्त सूरम ट्रस्ट द्वारा कराओके सिंगिंग एवम डांस कंपीटीशन का आयोजन
बिलासपुर। सप्त सूरम ट्रस्ट द्वारा कराओके सिंगिंग एवम डांस कंपीटीशन का आयोजन किया गया।
शनिवार को शहर के एक निजी होटल में सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा डांस एवम गायन का राष्ट्रीय स्तर का कंपीटीशन कार्यक्रम आयोजन किया गया था। जिसमे देश के कोने कोने से आए कलाकारो ने भाग लेकर अपनी प्रस्तुति दी।
जिस कार्यक्रम में पत्रकारों को भी उनकी उत्कृष्ठ श्रेष्ठ सेवा एवम सहयोग के लिए सम्मानित भी किया गया। जिसमे संजीव सिंह ( श्रम बिंदु), ललित गोपाल ( ग्लोबल 24 न्यूज),संतोष मिश्रा (साधना न्यूज), नीरज शुक्ला,(न्यूज हाइवे), अमित पाटले (समय लाइव),रविन्द्र सिंह (न्यूज वर्ल्ड), विकल्प (न्यूज 24) पत्रकार के नाम शामिल है। उक्त सभी पत्रकारों को अतिथियों के द्वारा मेमिन्टम, शाल एवम बुके भेट कर मंच में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक तरुण कुमार ने कहा की मीडिया के सहयोग के बिना किसी भी कार्यक्रम की सफलता की उम्मीद नही की जा सकती। मीडिया के साथियों ने हमारे कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया है हम इन सभी के आभारी है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आदित्य अग्रवाल, विशिष्ठ मुख्य अतिथि दिलीप भंडारी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायंस क्लब विशिष्ठ अतिथि असीत पाल , राजेन्द्र सिंह राजपूत, योगेश अग्रवाल जी प्रेसिडेंट CG फिल्म इंडस्ट्री, गजेन्द्र श्रीवास्तव डायरेक्टर , अखिलेष पांडे (एक्टर), इशिका यादव (एक्ट्रेस), अहसान कुरेशी जूनि. नीरज जैन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे वही कंपीटीशन के जज दीपेंद्र हालदार, आलोक भट्टाचार्य, सीमा दुबे, हर्षिता कुमार,मोहम्मद अनीस, उत्कर्ष दुबे, अक्षय चौहान, नाइटी सर , सैंडी सर आदि थे।
कार्यक्रम का आयोजन तरूण कुमार, शिव नारायण सोनी ,शशी पूनम, सीमा सूदन, मीना सोनी, गुलशन अरोरा, यशवंत ठाकुर ,राजेश नांबियार रामभगत अग्रवाल,
अशोक मेमन आदि के द्वारा किया गया था।
कराओके सिंगिंग कांटेस्ट के विजेता शफाक जाफरी,सोहम चटर्जी,शंभूनाथ वही
14 वर्ष से ऊपर के डांस विजेता शुभम निषाद, सब्बिन पटेल,रोहन रहे।
5 से 15 साल के सोलो डांस के विजेता सोम निषाद आरुषि यादव, दित्या साहू रहे।