Uncategorized
मौपका में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 अलग अलग राज्य की लड़कियां सहित दलाल गिरफ्तार

बिलासपुर। शहर के मौपका क्षेत्र में एक अंतरराज्यीय हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए मौके से 07 लड़कियों एवम 01 दलाल को गिरफ्तार किया है।
सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका इलाके में पिछले काफी समय से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। जिसकी जानकारी पुलिस को मिली। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से 8 युवती सहित सेक्स रैकेट संचालित करने वाले दलाल विकास भोजवानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वही पकड़ी गई लड़कियां यूपी,नेपाल,पश्चिम बंगाल,मध्यप्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों के है। जिन्हें बुलाकर ये अनैतिक कार्य करवाया जा रहा था।