बिलासपुर
नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत पहुंचे मां महामाया के दरबार रतनपुर, धर्मपत्नी एवं सुपुत्र के साथ किए माता का दर्शन, कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास् ने किया आत्मीय स्वागत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के वरिष्ठतम कांग्रेस नेता वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत आज सपरिवार रतनपुर स्थित 52 शक्तिपीठों में से एक मां महामाया मंदिर पहुंचकर माता का दर्शन किया।

उनके साथ उनकी धर्मपत्ति एवं कोरबा लोकसभा की सांसद डॉक्टर ज्योत्सना चरणदास, महंत सुपुत्र सूरजदास महंत भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिले के कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने अपने सहयोगियों सहित उनका आत्मीय स्वागत किया।

कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ कौशल श्रीवास्तव, रमेश शिकारी सरपंच, अनिल श्रीवास पूर्व उपसरपंच, चिराग जैन, शुभम श्रीवास ,आयुष सिंह राज, चरण सिंह राज, पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू ,राहुल गोरख, हरबंस आयम एवं राजा रावत रवि रावत उपस्थित थे ,इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष सिंह ठाकुर, राजेंद्र शुक्ला, प्रतीक उपवेजा भी उपस्थित रहे।