Loading ...
क्राइमबिलासपुर

तहसीलदार और टीआई के बीच का विवाद एक बार फिर तुल पकड़ा, तहसीलदार ने की डीजीपी से शिकायत, टीआई को बचाने का लगाया आरोप

बिलासपुर। नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र मिश्रा और टीआई तोप सिंह नवरंग के बीच उपजा विवाद एक बार फिर तुल पकड़ने लगा है।

नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र मिश्रा ने अधिकारियों पर टीआई तोप सिंह नवरंग को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके केस की जांच करने वाले 3 एडिशनल SP ने दोषी टीआई को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब उन्होंने पूरे मामले की लिखित शिकायत DGP से की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि टीआई तोप सिंह नवरंग को कोटा थाना भेजा गया है, जहां उसका भाई पदस्थ है।

वही दूसरी तरफ पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच की गई है। जिसमें टीआई को निर्दोष पाया गया है। जिसके बाद उन्हें कोटा थाने का प्रभारी बनाया गया है।तहसीलदार अब बेवजह मामले को तूल दे रहे है।

क्या है पूरा मामला

दर असल में यह पूरा मामला 17 नवंबर 2024 सरकंडा थाना की है। जहां घटना के दौरान तोप सिंह नवरंग टीआई के रूप में पदस्थ थे। जहां तहसीलदार पुष्पेंद्र मिश्रा के साथ मौजूदा टीआई तोप सिंह नवरंग ने सीएसपी सिद्धार्थ बघेल की मौजूदगी में धक्का मुक्की, मारपीट और बत्तमीजी की थी, वही तहसीलदार के विरुद्ध झूठी एफआई आर दर्ज भी कर लिया गया था। 


हालांकि बाद में सीसी टीवी फुटेज के आधार पर आईजी डा. संजीव शुक्ला ने टीआई को लाइन अटैच कर विभागीय जांच के निर्देश दिए थे।

लेकिन हाल ही के एक आदेश ने इस पूरे मामले को एक बार फिर चर्चा का विषय बना दिया है । जिले के एसएसपी ने तोप सिंह नवरंग को कोटा थाना का प्रभारी बना दिया है । जहां तहसीलदार पुष्पेंद्र मिश्रा के भाई इंजीनियर के रूप में पहले से पदस्थ है।

जिस पर तहसीलदार ने डीजीपी से शिकायत कर कहा है कि पुलिस विभाग ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को नजर अंदाज कर ‘आरोप प्रमाणित नहीं पाए जाने’ का हवाला देते हुए टीआई को दोषमुक्त कर पुनः थाने का प्रभार सौंप दिया। जबकि उनके व उसके भाई के खिलाफ दर्ज झूठी एफआईआर का खत्म आज तक नहीं किया गया है।

इस तरह पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से परेशान तहसीलदार पुष्पेंद्र मिश्रा ने सीसीटीवी वीडियो व ऑडियो जैसे सबूत के साथ डीजीपी के साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय, कैबिनेट सचिव, मानवाधिकार आयोग, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित कुल 13 स्थानों पर शिकायत भेजी है।