
बिलासपुर। सोने चांदी के जेवरों को चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह को पकड़ने में बिलासपुर पुलिस ने बड़ी सफलता पाई है। एक ही परिवार के 4 लोग मिलकर अलग अलग राज्यों में देते थे ठगी को अंजाम।

दरअसल में 18 अप्रैल की शाम हेमलता भोसले उम्र 70 साल नमक महिला को अज्ञात लोगों ने जेवर साफ करने के नाम पर सभी जेवर उतरवा लिए और कागज का बंडल पकड़ा कर रफू चक्कर हो गए थे। ,बाद में जब बुजुर्ग महिला को ठगी का अहसास हुआ तो इस घटना की रिपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज कराई थी।

चुकी मामला बुजुर्ग महिला से संबंधित था इसलिए एसपीपी रजनेश सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए । जिनके निर्देश पर ए.सी.सी.यू.(सायबर सेल) एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम मिलकर आरोपीयो की खोजबीन शुरू की। पतासाजी करने एवं सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने पर आरोपियों के संबंध में महत्वपुर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
सायबर सेल की टेक्निकल इनपुट के आधार पर एसपीपी के मार्गदर्शन में ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) व थाना सिविल लाईन की विशेष टीम आरोपियों का पीछा करते हुये दिल्ली रवाना किए गए।, दिल्ली पहुचने के बाद पता चला की संदेहीगण उज्जैन (मध्य प्रदेश) चले गये, तब टीम दिल्ली से उज्जैन पहुचकर संदेहियों को टेक्निकल इन्पुट के आधार पर पकडकर उनसे पुछताछ किये, उनके द्वारा अपराध स्वीकार करने पर संपत्ति बारमादगी हेतू उन्हे साथ लेकर वापस दिल्ली आये। आरोपियों के कब्जे से ठगी गई मशरूका 02 नग सोने की चुडी, 02 नग सोने का चैन नगदी रकम बरामद किया गया है।
सभी आरोपियो से पुछताछ करने पर रायपुर के गोल-बाजार में भी चोरी करना स्वीकार किया गया है, आरोपियों से विस्तृत पुछताछ एवं गिरोह के अन्य सदस्यो के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
थाना गोलबजार जिला रायपुर (छ.ग.) अपराध क्रमंाक 24/25 धारा 318 (4) 3 (5) बी.एन.एस. प्रार्थीया मालती यादव सोने का हार, काॅन का टाॅप्स, चांदी का कडा किमती 24950 रू।
गिरफ्तार आरोपीयो के नाम :
01. मनोज सोलंकी पिता प्रताप ंिसह सोलंकी उम्र 42 साल निवासी रधुवीर नगर जे.जे.काॅलोनी टैगौर गार्डन पश्चिम विहार दिल्ली हा.मु. निहाल विहार काॅलोनी ठेकेवाली पुलिया नागलोई थाना नागलोई दिल्ली।
02. शांति देवी पति मनोज सोलंकी उम्र 39 साल निवासी रधुवीर नगर जे.जे.काॅलोनी टैगौर गार्डन पश्चिम विहार दिल्ली हा.मु. निहाल विहार काॅलोनी ठेकेवाली पुलिया नागलोई थाना नागलोई दिल्ली।
03. विजय सोलंकी पिता लक्ष्मण सोलंकी उम्र 28 साल विषणु गार्डन के पास पश्चिम विहार दिल्ली।
04. सीमा सोलंकी पति विजय सोलंकी उम्र 24 साल विष्णु गार्डन के पास पश्चिम विहार दिल्ली।
बरामद संपत्ति:
01. दो नग सोने की चुड़ी
02. दो सोने की चैन
03. नगदी रकम 10000
जुमला कुल करीब सोने के जेवर चुडी व चैन व नगदी रकम 10000रू कुल किमती लगभग 5 लाख रू।
एसपी ने की पुरस्कार की घोषणा
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व ए.सी.सी.यू. अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री निमितेश सिंह निरी. एस.आर. साहू थाना प्रभारी सिविल लाईन निरी. अजहररूद्दीन प्रभारी ए.सी.सी.यू., उप निरी. ओम प्रकाश कुर्रे प्रधान आरक्षक विकास सेंगर, राहुल सिंग, आरक्षक सोनू पाल, दीपक उपध्याय, विरेन्द्र गंधर्व, विरेन्द्र सिंह, विकास राम, मुकेश वर्मा, निखील जाघव, नवीन एक्का महिला आरक्षक ओम वैष्णव का कार्य सराहनीय कार्य रहा। जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा उचित पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।