Loading ...
क्राइमबिलासपुर

घर के बाहर शराब पीने से मना किया तो फोटो जर्नलिस्ट एवं उनके पिता से मारपीट, तीन आरोपीयों को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी

बिलासपुर। घर के बाहर शराब पी रहे युवकों को मना करने पर शराबी युवकों ने एक फोटो जर्नलिस्ट एवं उनके पिता को पूरी तरह पीट कर घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मामला शुक्रवार देर रात सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जहां दैनिक भास्कर के फोटो जनलिस्ट शेखर गुप्ता जब वे अपने दैनिक भास्कर कार्यालय से अपना काम खत्म कर घर लौट रहे थे । तो देखा की कुछ लोग उसके घर के बाहर मजमा लगाकर झुंड में शराब का सेवन कर रहे है। जिसे देख कर उसने उनसे कही कि वे कही अन्य जगह जा कर शराब पीए।

बस क्या था इतना सुनते ही वे शराबी भड़क गए और गंदी गंदी, गाली गलौज करने लगे और जब शेखर उन्हें गली ग़लीच करने से मना किया तो उसके साथ बुरी तरह मारपीट करने लगे। वही घर के अंदर जब शेखर के पिता बेटे की आवाज सुनकर बाहर निकल कर बेटे को बचाने की कोशिशकी तो शराबियों ने उसके पिता को भी बुरी तरह पीटा।

वही इस घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर त्वरित कार्रवाई की। मारपीट करने वाले आरोपी राहुल सिंह, मिथलेश और शुभम – को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया । बाकी अन्य आरोपियों की खोजबीन अभी जारी है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वही इस घटना की जानकारी मिलने के बाद शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे है ,लोगो का कहना है कि शराबी खुले आम कही भी बैठकर शराब पी रहा उसे रोकने वाला कोई नहीं । पत्रकार जगत के लोग भी इस तरह हुई घटना की कड़ी निंदा की है।