
बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थारवानी के द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी को चैंबर का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सोमवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थारवानी ने संगठन का विस्तार करते हुए छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी को अपना कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया।
चेंबर के 50 वर्षों के इतिहास में पहली बार बिलासपुर से कार्यकारी अध्यक्ष का पद एवं संगठन-संविधान संशोधन-समन्वयक की जिम्मेदारी कमल सोनी (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन) को सौंपी गई है। यह न केवल बिलासपुर के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि पूरे चेंबर के लिए एक ऐतिहासिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
इसके साथ ही चैंबर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थारवानी ने संरक्षक, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, कार्यकारी अध्यक्ष व प्रमुख सलाहकार जैसे 36 पदाधिकारियों के नामों की घोषणा सोमवार को की । जिसमें पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी को संरक्षक, गोपाल कृष्ण अग्रवाल को चेयरमैन, चेतन तारवानी को वाइस चेयरमैन के अलावा राधा किशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, ललित जैसिंघ, विनय बजाज और जसप्रीत सलूजा, विक्रम सिंहदेव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
वही पूरनलाल अग्रवाल, खूबचंद पारख, सरदार बलदेव सिंह भाटिया, शिवराज भंसाली, यूएन अग्रवाल, मगन भाई पटेल व चतुर्भुज अग्रवाल को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया हैं।
रायपुर नगर निगम के एमआईसी मेंबर अमर गिदवानी को चैंबर का सलाहकार बनाया गया है। इनके अलावा त्रिलोकचंद बरड़िया, सरल मोदी, लाभचंद बाफना, छगन मुंदड़ा, संजय रुंगटा, अरविंद जैन, राजेंद्र शर्मा, लखमशी पटेल, किशोर आहूजा, सुशील अग्रवाल, मोहनलाल तेजवानी, अशोक मलानी, जयंती भाई पटेल, चंदर विधानी, विजय मुकीम, गुरजीत सिंह संधु, विनोद तलरेजा व दीपक रहेजा को प्रमुख सलाहकार बनाया गया है।