
रायपुर। करोड़ों रुपयों की ठगी मामले में जेल में बंद तांत्रिक के के श्रीवास्तव के करीबी युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे पर जेल में कुछ लोगों ने धारदार चीज से हमला कर दिया है, जिससे वे हाल हो गए है, उन्हें इलाज के लिए रायपुर के मेहरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदियों के बीच आपस में गैंगवॉर शुरू हो है इस गैंगवॉर में युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे समेत दो लोगों पर साई नामक युवक ने ब्लेड से हमला किया . इस हमले में आशीष शिंदे को गंभीर चोटें आई है, उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे करोड़ों की ठगी के आरोप में जेल में बंद तांत्रिक के.के श्रीवास्तव का बेहद करीबी बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार इस हमले से आशीष के चेहरा, हाथ और छाती में गंभीर चोट आई है. फिलहाल उनका इलाज जारी है.