“माँ के नाम एक पेड़” अभियान के तहत जोन क्रमांक 7 में वृक्षारोपण

बिलासपुर। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे “माँ के नाम एक पेड़” अभियान के तहत आज जोन क्रमांक 7 के उद्यान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और नगर निगम का पूरा अमला मौजूद रहा।

कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, नगर निगम महापौर श्रीमती पूजा विधानी, एमआईसी चेयरमैन श्याम साहू, कलेक्टर संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार तथा जोन कमिश्नर प्रवीण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ-हरित बिलासपुर का संदेश दिया।

महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को अपनी माँ की स्मृति में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है।
वहीं कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इसे सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए कहा कि एक-एक पेड़ लगाने से आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और हरियाली मिलेगी।
नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने नागरिकों से अपील की कि लगाए गए पौधों की देखभाल को भी जिम्मेदारी समझें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय नागरिक शामिल हुए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।