‘हिंदू जागो’ के नारे लगाने वाले हिंदूवादी नेता ठाकुर राम सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार,हिन्दू संगठनों ने इस गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की

बिलासपुर। बिलासपुर के हिन्दू वादी संगठन के नेता ठाकुर राम सिंह को बिल्हा के एक पुराने मामले में अनेक धाराओं तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
ठाकुर राम सिंह को बिल्हा के एक मामले में पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए –BNSS की धारा 191(3), 192, 332(c), 296, 353(3), 115(2) एवं एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)(d)(dh) के तहत गिरफ्तार किया गया है।इन धाराओं का संबंध धार्मिक भावनाएं भड़काने, जातीय सौहार्द बिगाड़ने, भेदभाव फैलाने और सरकारी व्यवस्था में बाधा डालने जैसे गंभीर अपराधों से है।
मिली जानकारी के अनुसार लगभग डेढ़ माह पुरानी घटना को लेकर राम सिंह ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह मामला बिल्हा क्षेत्र की उस घटना से जुड़ा है, जिसमें आरक्षित वर्ग के एक व्यक्ति पर जिंदा गाय काटने का आरोप लगाया गया था।
घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी, जिसके बाद बिल्हा क्षेत्र के साथ ही बिलासपुर के कई लोग आक्रोशित हो गए। वायरल वीडियो के आधार पर कई लोग, जिनमें राम सिंह ठाकुर भी शामिल थे, बिलासपुर से बिल्हा के उड़िया मोहल्ले पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार, जिस कथित विवाद और मारपीट की बात कही जा रही है, वह राम सिंह ठाकुर और अन्य लोगों के बिल्हा पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। इस दौरान 4 हिंदू व्यक्तियों को भी गंभीर चोटें आई थीं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहले ही पहुंच चुकी थी।
चोटिल लोगों की शिकायत पर पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था और आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। इसी बीच राम सिंह ठाकुर के ऊपर भी एफआईआर दर्ज करने मांग उठने लगी जिसके बाद पुलिस ने राम सिंह को भी मामले में आरोपी बनाया और गिरफ्तार किया ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि राम सिंह ठाकुर का दोष केवल इतना था कि वह विवाद के बाद वहां पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि, पुलिस ने उन्हें भी आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया।
वहीं इस गिरफ्तारी का हिन्दू संगठन के अनेक पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध करते हुए बिलासपुर पुलिस की इस कार्यवाही की कड़ी निंदा की है।
वंदे मातरम मित्र मंडल के संयोजक महेंद्र जैन ने कहा कि धर्मांतरण के विरोध में आज राम सिंह लड़ाई लड़ रहा है इसमें गलत क्या है। उसे साजिश के तहत फसाया गया है हम सब उनके साथ खड़े है।
बजरंग दल के विभाग संयोजक अंकुश ठाकुर ने कहा कि धर्मांतरण करने वाले खुले घूम रहे है और वहीं जो धर्मांतरण के खिलाफ लड़ाई लग रहा उसे पुलिस गिरफ्तार कर रही है। यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण बात है, जिसकी हम सभी कड़ी निंदा करते है।
हिन्दू संगठन के महेंद्र सोनी ने कहा हिंदू की आवाज को दबाया जा रहा है ,जो बर्दाश्त नहीं करेंगे । सोमवार को हमारी कोर कमेटी की बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।