Loading ...
Uncategorized

गैरेज के सामने से संचालक की बाइक पार: CCTV फुटेज में दिखा चोर

बिलासपुर। राजीव गांधी चौक के पास एक केजीएन कार गैरेज के सामने से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। गैरेज के संचालक, तैयबा चौक तालापारा निवासी मेहबूब खान, ने इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।


मेहबूब खान ने पुलिस को बताया कि वह गैरेज के संचालक हैं। बीते 6 अक्टूबर को वह अपनी एचएफ डीलक्स (क्रमांक CG 10 AM 9636) मोटर साइकिल से मंदिर चौक गए थे। मंदिर चौक से वापस आने के बाद उन्होंने अपनी बाइक को शाम करीब 4 बजे गैरेज के ठीक सामने खड़ा कर दिया और गैरेज के काम में व्यस्त हो गए।

चोरी हुई बाइक की फोटो


शाम को जब वह घर जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल लेने के लिए निर्धारित स्थान पर आए, तो देखा कि बाइक वहां नहीं थी। तलाश करने पर भी बाइक का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद चोरी की आशंका हुई।


पुलिस ने बताया कि गैरेज और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए हैं, जिसमें चोर की हरकत कैद हो गई है। फुटेज में चोर की फोटो साफ दिखाई दे रही है। इसी फुटेज के आधार पर अब पुलिस चोर की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे पकड़ने का दावा कर रही है।
सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

सीसीटीवी फुटेज…..

FIR कॉपी