
रायपुर, । आंध्रा एसोसेशन श्री बालाजी मंदिर स्कूल परिसर, रायपुर में जगदलपुर स्थित श्री वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर की रजत जयंती (25 वर्ष पूर्ण) समारोह की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि यह सप्ताहव्यापी रजत जयंती समारोह दिनांक 26 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक जगदलपुर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एम श्रीनिवास राव ने आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, दुर्ग, कोरबा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से उपस्थित तेलुगु समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्यजनों से आयोजन को सफल बनाने हेतु सहयोग का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता आंध्र एसोसिएशन के अध्यक्ष जी स्वामी ने की । बैठक में में छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम के संरक्षक वी. रमा राव, अध्यक्ष आर. मुरली, महासचिव श्री बी. तुलसी, उप महासचिव एस गणेश ,उपाध्यक्ष बी वेणुगोपाल राव, मुख्य सलाहकार कार एम बाबू राव, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री एन. रमना मूर्ति, कार्यकारिणी सदस्य डी ईश्वर राव , श्री डी किरण , बी सूर्यनारायण, के गणेश ,श्री के. उमाशंकर, श्री एन. लोकेश, श्री सुरेश पटनाला, श्री सी. श्रीनिवास राव, श्री जी. वी. वेंकट रमना, श्री के. वेंकट रमना, सहित समाज के अनेक सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

श्री एम. श्रीनिवास राव ने प्रदेशभर से जगदलपुर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवास, भोजन, यात्रा सुविधा तथा जगदलपुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के दर्शन की समुचित व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ तेलुगु समाज की एकता, परंपरा और आस्था का भव्य प्रतीक बनेगा।
छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम के संरक्षक श्री वी. रमा राव एवं प्रदेश अध्यक्ष आर मुरली ने अपने उद्बोधन में अपील करते हुए कहा कि इस सात दिवसीय रजत जयंती समारोह में न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ से अधिक से अधिक श्रद्धालु एवं भक्तगण सहभागिता सुनिश्चित करें।
रजत जयंती समारोह कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे —
27 जनवरी – भव्य शोभायात्रा
28 जनवरी – स्वर्ण कलश पूजा
29 जनवरी – महा अभिषेकम एवं कल्याणम
30 जनवरी – कुमकुम पूजा
31 जनवरी – सत्यनारायण कथा
1 फरवरी – महा आरती एवं महा भंडारा