पेट्रोल भराने गए युवक पर भाटिया पेट्रोल पंप के कर्मचारियों द्वारा मारपीट, पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध की FIR दर्ज

बिलासपुर। रविवार देर रात रिंग रोड 2 स्थित भाटिया पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों ने पेट्रोल भराने गए युवक पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। वही पुलिस की कार्यवाही के बाद आरोपियों को बचाने रसूखदार सिविल लाइन थाने में फोन घनघनाते रहे।

थाने से मिली जानकारी के अनुसार कस्तूरबा नगर निवासी जो कि हरिभूमि प्रेस में कार्यरत हैं, दिनांक 8 मार्च को रात्रि कालीन 11 बजे ड्यूटी से छुटने के बाद भाटिया पेट्रोल पंप अपने मोटर सायकल में पेट्रोल डलाने गए थे जहां उपस्थित मनीष दिवाकर को कार्ड से तेल डालने के लिए बोला । जिस बात को लेकर वहां के कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की।
प्रार्थी से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल पम्प के कर्मचारी इसी बात को लेकर वाद विवाद करने लगे और जब मैनेजर को फोन लगाने लगे तो मनीष दिवाकर ने झापड़ मार दिया। फिर राजाराम आया जिन्होंने हाथ पर पहने चूड़ा से मारपीट करने लगा तथा लात से मारपीट शुरु कर दी। जिसकी वजह से पहना हुआ घड़ी भी टूट गया। और सिर पर भी चोट लगी है। आरोपियों द्वारा अश्लील गाली गलौच कर धमकी भी दिया गया जो पास में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्डेड भी है।
पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर दो आरोपियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर ली है। लेकिन इस तरह का पेट्रोल पंप के कर्मचारियों द्वारा आम लोगों के साथ मारपीट किया जाना बेहद ही चिंताजनक है, इस प्रकार की घटना घटित करने वाले के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए। ताकि शहर की क़ानून व्यवस्था तोड़ने वालो को कड़ी सबक मिल सके ।
FIR की कॉपी……
