हिंदू नववर्ष शोभायात्रा में शामिल हुए कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, दिया “वसुधैव कुटुंबकम” का संदेश

बिलासपुर। हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने सैकड़ों सहयोगियों और समर्थकों के साथ शामिल हुए। हिंदू नववर्ष यात्रा समिति द्वारा आयोजित इस विशाल शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस मौके पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्रीवास ने कहा कि सनातन धर्म में पूरे विश्व के कल्याण की भावना निहित है। “हमारी संस्कृति ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के सिद्धांत पर आधारित है, जिसमें संपूर्ण विश्व को एक परिवार माना जाता है,”

उन्होंने बताया कि आज से चैत्र नवरात्रि और नए विक्रम संवत का शुभारंभ हो रहा है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों को विक्रम संवत 2083 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा, झांकियां, भक्ति संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में युवा भी शामिल हुए।

इस दौरान मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, अजय गुप्ता, राहुल श्रीवास, हर्ष कश्यप, दीपक श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, मनोहर श्रीवास, निखिल श्रीवास, मनोज श्रीवास, ओम प्रकाश शर्मा, सुखदेव तिवारी, रमेश्वर केसरी, गोपाल बोलर, मनीष भट्ट, संजय वर्मा, सुरेंद्र श्रीवास, चंद्रमणि श्रीवास, शुभम श्रीवास, जितेंद्र शर्मा, चरण सिंह राज, आशीष श्रीवास, हरिश श्रीवास, रमेश श्रीवास, नवीन दुबे, प्रियंक सराफ, मंगल वाजपेई, सुनील यादव, असलम खान, कामरान खान, रजनी शुक्ला, भावना विजय तिवारी, सुरेश तिवारी, दिव्य प्रकाश दुबे, गोविंद यादव, आकाश सिंह ठाकुर, वासु पांडे, सोनू श्रीवास, प्रभात श्रीवास, पवन सिंह ठाकुर, रवि बघेल, चंद्रप्रकाश केसरवानी, आयुष सिंह राज, कौशल श्रीवास्तव, रितेश कश्यप, दादूराम लासकर, विकास लश्कर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

शहर में निकली इस भव्य शोभायात्रा ने हिंदू नववर्ष के स्वागत को उत्सव में बदल दिया और सामाजिक एकता का संदेश भी