नेहरू नगर के जनता कंस्ट्रक्शन ऑफिस में जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों से 84,400/- नगद और BMW, Creta व thaar गाड़ियां को भी किया जप्त

बिलासपुर। जिले के सिविल लाईन थाना क्षेत्र में जुआ खेलने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ACCU टीम और सिविल लाईन पुलिस के संयुक्त प्रयास से की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेहरू नगर क्षेत्र में कुछ लोग जनता कंस्ट्रक्शन के ऑफिस में जुआ खेल रहे हैं, जिसके बाद टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चंद्र प्रकाश पाण्डेय, सागर मंगेशकर, नितेश चंद शर्मा, दुर्गेश सारथी, अखिलेश त्रिवेदी, अमन धर, आशीष खूंटे, रोशन सोनी और सृजन शर्मा शामिल हैं। सभी आरोपी बिलासपुर के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सामग्री जब्त की है, जिसमें—
नगदी रकम: ₹84,400
मोबाइल फोन: 13 नग
चार पहिया वाहन: 4 नग
जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹45,84,400 आंकी गई है।
पुलिस ने मौके से 4 महंगी गाड़ियां भी जब्त की हैं, जिनमें—
Hyundai Creta (CG10BZ9995)
Toyota Glanza (CG10CD5550)
BMW X1 (DD018888)
Mahindra Thar (CG10AZ0015)
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।