Loading ...
बिलासपुर

VIP नंबर वाली कार में बैठकर IPL पर सट्टा खिला रहे 3 आरोपियों को बिलासपुर पुलिस ने धर दबोचा, आरोपियों से 5 लाख नकद,4 नग मोबाइल फोन और 1 क्रेटा कार पुलिस ने की जप्त

बिलासपुर। जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में थाना सिरगिट्टी पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए IPL मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोबाइल और एक कार सहित करीब ₹05 लाख नकद 4 मोबाइल एवं एक क्रेते की संपत्ति जब्त की गई है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि गुम्बर पेट्रोल पंप के पास एक सफेद रंग की क्रेटा कार (क्रमांक CG10BD8888) में तीन व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से स्थान बदल-बदलकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा।


जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन में व्हाट्सएप के जरिए सट्टा संचालित करने के सबूत मिले। साथ ही मोबाइल में लेन-देन से संबंधित रिकॉर्ड भी पाए गए। मौके से पुलिस ने ₹5,01,300 नगद, 4 मोबाइल फोन और करीब ₹10 लाख कीमत की क्रेटा कार जब्त की।


गिरफ्तार आरोपी –
रामेश्वर गुप्ता उर्फ दउवा (40 वर्ष), निवासी गनियारी, थाना कोटा
दीपचंद सोनकर उर्फ चिंटू (32 वर्ष), निवासी देवरी खुर्द, थाना तोरवा
सीताराम साहू (36 वर्ष), निवासी सिरगिट्टी


पूछताछ में आरोपियों ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने की बात स्वीकार की है। पुलिस को इनके अन्य थाना क्षेत्रों में भी सट्टा संचालन से जुड़े होने की जानकारी मिली है, जिसकी जांच जारी है।


तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 7(2), 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध सट्टे के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।