बीजेपी जिलाध्यक्ष की शिकायत के बाद खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही, अवैध उत्खनन व परिवहन करते 14 ट्रेक्टर ट्राली, 05 हाइवा, 01 पोकलेन मशीन एवं 01 जेसीबी मशीन को किया जप्त

बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देश एंव उप संचालक के.के गोलघाटे के मार्गदर्शन मे खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर बुधवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए 14 ट्रैक्टर ट्राली,5 हाइवा 1 पोकलेन मशीन एवं 1 जेसीबी को जप्त किया गया है।

आपको बता दे कि बीजेपी जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल के नेतृत्व में कोटा क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने बुधवार को कोटा क्षेत्र में दिन रात अवैध उत्खनन एवं परिवहन किए जाने की शिकायत कलेक्टर से की थी। साथ ही उन्होंने कलेक्टर से शिकायत करते हुए कहा कि इस उत्खनन से ग्रामीण परेशान है। जिसकी शिकायत करने के बाद भी खनिज विभाग द्वार कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिससे अरपा नदी में बड़े पैमाने में रेत उत्खनन जारी है। जिसके बाद कलेक्टर के द्वारा कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने निर्देश पर खनिज विभाग के द्वारा रतखंडी क्षेत्र अंतर्गत अरपा नदी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध उतखनन व परिवहन करते 10 ट्रैक्टर ट्राली वाहनों को जप्त किया गया। धुमा मानिकपुर क्षेत्र से खनिज मिट्टी का अवैध उतखनन व परिवहन करते 01 पोकलेन मशीन व 04 हाइवा वाहनों को जप्त किया गया है। लावर क्षेत्र से खनिज रेत का परिवहन करते 01 हाइवा जप्त किया गया है। राजपुर केकती क्षेत्र से खनिज मिट्टी का अवैध उतखनन करते 01 जे सी बी व 04 ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। बुतेना क्षेत्र से मुरुम का अवैध उतखनन करते 01 जेसीबी वाहन को जप्त किया गया है।
इस प्रकार जप्त कुल 22 वाहनों को पुलिस चौकी बेलगहना तथा खनिज जाँच चौकी लावर की अभिरक्षा मे रखा गया है।खनिजों विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध उत्खनन / परिवहन /भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।