Loading ...
जीपीएम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में “सही दवा शुद्ध आहार” अभियान के तहत मेडिकल स्टोर्स और वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । जिले में संचालित “सही दवा शुद्ध आहार” अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को शासकीय एवं निजी अस्पतालों से संबंधित मेडिकल स्टोर्स तथा वैक्सीन स्टोरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण कार्रवाई मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा एवं सहायक औषधि नियंत्रक भीष्म देव सिंह एवं औषधि निरीक्षक सुनील पांडा के नेतृत्व में की गई।


निरीक्षण टीम द्वारा गौरेला एवं पेंड्रा क्षेत्र में कुल 05 मेडिकल एवं वैक्सीन स्टोर्स की जांच की गई। इस दौरान दवाओं के रख-रखाव, रिकॉर्ड संधारण एवं वैक्सीन भंडारण व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान वैक्सीन स्टोरों में सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से अलार्म सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए। वहीं सभी अस्पतालों में नारकोटिक औषधियों के विक्रय एवं उपयोग संबंधी रिकॉर्ड को नियमानुसार संधारित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए।

सहायक खाद्य एवं औषधि निरीक्षक भीष्म देव सिंह ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराना तथा औषधि प्रतिष्ठानों में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। प्रशासन द्वारा आगे भी जिले में लगातार निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।