Loading ...
बिलासपुर

भारतीय नगर की महिलाओं ने बड़े उत्साह से मनाया “सावन महोत्सव”, शालिनी पांडेय चुनी गईं सावन सुंदरी

बिलासपुर। भारतीय नगर की महिलाओं ने सावन उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। बैंगनी रंग की सुंदर-सुंदर साड़ियों में सजी महिलाओं ने बड़े उत्साह से इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर शामिल हुई। ऐसा लग रहा था मानो सावन की रंगत सभी के चेहरों पर उतर आई हो।

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलमय वातावरण में हुई, जिसके बाद एक से बढ़कर एक मनमोहक डांस प्रस्तुतियाँ हुईं। सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया। हर प्रस्तुति तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठी। इसके बाद कई रोचक और मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलों में उत्साह, हँसी-खुशी और आपसी अपनापन देखने लायक था। विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे सभी का उत्साह और भी बढ़ गया।

कार्यक्रम का सबसे खास और रोमांचक पल था “सावन सुंदरी” का चयन। लकी गेम के माध्यम से इस सम्मान के लिए शालिनी पांडे जी का चयन हुआ। उन्हें ताज और सम्मान के साथ नवाज़ा गया, जिस पर सभी ने तालियों की गूँज के साथ उनका स्वागत किया। पूरा कार्यक्रम प्रेम, मित्रता, हँसी, उल्लास और यादगार पलों से भरपूर रहा। इस सुंदर आयोजन ने सभी के दिलों में अविस्मरणीय यादें छोड़ दीं। 

इस कार्यक्रम को सफल और विशेष यादगार बनाने में रंजिता कलरैया , मानसी होनप , कविता पिल्ले , उषा शुक्ला , सुधा शुक्ला ,अनुपमा श्रीवास्तव , सुधा वर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।