सर्व आदिवासी समाज द्वारा “विश्व आदिवासी दिवस” पर भव्य रैली का आयोजन
बिलासपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज, 9 अगस्त को बिलासपुर में सर्व आदिवासी समाज और अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के तत्वावधान में एक विशाल आयोजन और सांस्कृतिक रैली का आयोजन किया जा रहा है।
“हमर संस्कृति हमर अभिमान” के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:00 बजे जरहाभाठा स्थित आदिवासी छात्रावास (मंदिर चौक) से होगी। यहाँ से समाज के लोग एकजुट होकर एक भव्य रैली निकालेंगे, जिसमें आदिवासी संस्कृति, परंपरा और धरोहर की झलक देखने को मिलेगी।
आयोजकों ने समय के अभाव को देखते हुए इस सूचना को ही समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए व्यक्तिगत निमंत्रण स्वीकार करने की अपील की है।
कार्यक्रम: विश्व आदिवासी दिवस समारोह एवं सांस्कृतिक रैली दिनांक व समय: 9 अगस्त 2026, सुबह 11:00 बजे से,प्रस्थान स्थल: आदिवासी छात्रावास, मंदिर चौक, जरहाभाठा (बिलासपुर) आयोजक: सर्व आदिवासी समाज एवं अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ, बिलासपुर।
युवा प्रभाग के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष सिंह परते , राजेंद्र भगत ,युवराज प्रधान, शिव चेचाम (,जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ),आयुष सिंह राज (प्रदेश सचिव),सूरज मरकाम (नगर अध्यक्ष) मनोज मरावी, (जनपद सदस्य), डॉ संतोष उद्देश्य,संजय ध्रुव,जितेंद्र राज एवं सविता सायं (महिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ), रिगिया प्रधान (जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ),निशा प्रधान,भारती परते,शशि जगत,सुमन सुंदर, डॉ राजेश्वरी उद्देश्य, लक्ष्मीन बिंझवार,प्रीति मरकाम,उर्मिला भगत, बूंद कुंवर आदि सभी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने समस्त सर्व आदिवासी समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से निवेदन कर अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस आयोजन को सफल बनाने का निवेदन किया है।